मुंबई

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस का पलटवार: बोले- नवाब मलिक का संबंध अंडरवर्ल्ड से, दिवाली के बाद फोड़ूंगा बड़ा बम

मुंबई न्यूज़ धमाका /// ड्रग्स मामले को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए बड़ा संगीन आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री नवाब मलिक के आरोप हास्यास्पद है। 4 वर्ष पहले रिवर एंथम की टीम ने फोटो खिंचवाए थे। उसे आज जारी कर संबंध जोड़ रहे हैं। उन्होंने पत्नी का फोटा जानबूझकर ट्वीट किया गया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक का संबंध अंडरवर्ल्ड से है। दिवाली के बाद बड़ा बम फोड़ूंगा। मैं कांच के घर में नहीं रहता, मैं ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता हूं।कुछ देर पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर ड्रग्स माफियाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगाए थे। मलिक ने अमृता फडणवीस की एक ड्रग्स पैडलर के साथ एक फोटो भी साझा की। तस्वीर साझा की है। खबरों की मानें तो ड्रग पेडलर का नाम जयदीप चंदूलाल राणा है। जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था।

फिलहाल साबरमती जेल में बंद है। मलिक ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में ड्रग का धंधा चल रहा था। इसके अलावा नवाब मलिक ने कहा कि समीर दाऊद वानखेड़े इस शहर में पिछले 14 साल में अलग-अलग विभाग में काम करता है, उसका तबादल करने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं और उसे इसलिए लाया गया है कि पब्लिसिटी करके नाजायज़ लोगों को फंसाया जाए और ड्रग का खेल मुंबई और गोवा में चलता रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!