छतीसगढ़गरियाबंद

खाद की कमी पर गरियाबंद के किसानों का प्रदर्शन

गरियाबंद न्यूज धमाका – खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने मंगलवार को गरियाबंद जिले के आदिवासी ब्लॉक मैनपुर में जंगी प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों किसान छाते लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी और पोटाश का वितरण नहीं हुआ, तो वे नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।

किसानों का आरोप : खुलेआम हो रही कालाबाजारी

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम कपिल ने कहा कि खाद की सप्लाई मांग के मुताबिक नहीं हो रही है। बाजारों में यूरिया, डीएपी और पोटाश की तीन गुना कीमत वसूली जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी छापे की सूचना पहले ही दुकानदारों को दे देते हैं, जिससे दुकानें बंद कर दी जाती हैं।

प्रशासन की कोशिशें

  • किसानों ने पहले ही NH जाम करने का ऐलान कर दिया था।
  • प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने दो ट्रक यूरिया सहकारी समितियों तक पहुंचा दिया।
  • इसके बाद किसान सड़क जाम की बजाय बातचीत के लिए तैयार हुए।
  • चक्काजाम स्थगित कराने में मैनपुर TI शिवशंकर हुर्रा की भी अहम भूमिका रही।

किसानों की मांगें

  1. पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।
  2. कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
  3. तय समय सीमा के भीतर सभी समितियों में खाद पहुँचे।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

इस दौरान किसान संघर्ष समिति के संरक्षक खेदू नेगी, प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, सियाराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!