छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप : कांग्रेस नेताओं ने कहा – भाजपा विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का दो-दो विधानसभा के वोटर लिस्ट में है नाम, चुनाव आयाेग से की निर्वाचन शून्य करने की मांग

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का नाम दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग से शिकायत की और दोनों विधायकों का निर्वाचन शून्य करने की मांग की।

कांग्रेस का आरोप

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दावा किया कि:

  • संपत अग्रवाल और उनके परिवार का नाम रायपुर दक्षिण और बसना विधानसभा की वोटर लिस्ट में दर्ज है।
  • राजेश मूणत का नाम रायपुर उत्तर और पश्चिम दोनों विधानसभा की सूची में है, जबकि शपथ पत्र में उन्होंने सिर्फ पश्चिम में नाम होने का उल्लेख किया।
  • मूणत की पत्नी का भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग एपिक नंबर से नाम दर्ज है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी तरह की गड़बड़ियों और वोट चोरी से परिणाम प्रभावित किए गए।

“दो जगह वोट डालने वालों पर अपराध दर्ज हो”

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि न केवल नेताओं, बल्कि कई लोगों के नाम दो-दो जगहों पर दर्ज हैं। रायपुर पश्चिम की मतदाता सूची में एक ही महिला संध्या लहरे का नाम 4 जगह दर्ज होना इसका उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

चुनाव आयोग की साइट से दस्तावेज हटाने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेस वार्ता के दौरान ही चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपत अग्रवाल का शपथ पत्र हटा दिया गया। कांग्रेस ने प्रोजेक्टर पर दस्तावेज दिखाकर कहा कि कुछ देर पहले तक ये उपलब्ध थे।

प्रतिनिधिमंडल ने सौंपी शिकायत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा और आयोग की गठजोड़ से वोट चोरी हुई है और मांग की कि दोनों विधायकों का निर्वाचन रद्द किया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!