
अंबिकापुर न्यूज़ सरगुजा जिले में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग से संचालित मद्य निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट से रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीके राय, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।गांधी जयंती के अवसर पर अंबिकापुर नगर निगम के सत्तीपारा वार्ड में मदारी आर्ट के माध्यम से वार्डवासियों को नशा से दूर रहने हेतु गीत-संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जागरूक किया गया। सत्तीपारा में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रसारित शपथ पत्र के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने नशा से दूर रहने हेतु अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर मदारी आर्ट के डायरेक्टर आनंद गुप्ता के द्वारा रोचक प्रस्तुति दी गई। मदारी आर्ट की जागरूकता कार्यक्रम को सभी वार्ड वासियों ने काफी सराहा। इनके द्वारा सरगुजा जिले के सातों विकासखंडों में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मद्य निषेध से संबंधित जागरूकता रथ के द्वारा गांधी जयंती दो अक्टूबर से लेकर आठ अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस विभिन्न् चयनित ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा

