रायपुरछत्तीसगढ

गुजरात के 3 विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे:- सीएम भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरात दौरे पर हैं. वे आज गुजरात के 3 विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम बघेल 4 जगहों में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं कल से भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे.

सीएम भूपेश बघेल आज दांता, वडगाम, बोरसद विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह साढ़े 11 बजे दांता विधानसभा क्षेत्र, दोपहर साढ़े 12 बजे वडगाम, शाम 5 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के जंत्रल में सीएम बघेल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा शाम 7 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के अलरसा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा को संबोधित करेंगे और देर रात 10.45 बजे गुजरात दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!