रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ -साथ कलेक्टर की भी जिम्मेदारी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कलेक्टर्स की मीटिंग खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक को लेकर मीडिया से बातचीत की.  उन्होंने बताया कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 23 एजेंडा शामिल किए गए थे सीएम ने कहा कि जमीनी स्तर पर क्या-क्या काम हो रहे हैं, उसके बारे में बहुत विस्तार से चर्चा हुई. एक-एक जिले की जानकारी ली गई. चाहे वह फॉरेस्ट एक्ट, जल जीवन मिशन, स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की बात हो, नगरी प्रशासन, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की बात हो और जो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क है,

इसके साथ ही सारे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ-साथ अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक शांति की स्थापना नहीं होगी, तब तक आप विकास कार्य नहीं कर पाएंगे. सबसे ज्यादा जरूरी है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और हर स्थिति में यहां सौभाग्य पूर्ण वातावरण बने रहे. सीएम ने कहा कि आजकल जिस प्रकार से प्रायोजित तरीके से घटना को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है. उसी प्रकार से अविश्वास पैदा करने की जो कोशिश हो रही है.इसके लिए बहुत जरूरी है, सचेत रहने की और इसमें पुलिस की भूमिका तो होती है. इसके साथ-साथ कलेक्टर की भी जिम्मेदारी होती है. कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भी अहम जिम्मेदारी होती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!