रायपुरछत्तीसगढ

भव्यता से मनाया जाएगा चेटीचंड महोत्सव2022नगर की सभी सिंधी‌ पंचायतों ने बैठक में हिस्सा लिया

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- सिंधी (हिंदू) चैत्र मास के प्रथम पर्व चेटीचंड महोत्सव अवसर पर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस अवसर पर हिंद स्पोर्टिंग लाखेनगर मैदान पर लगातार 55वें वर्ष पर्व मनाने पूर्व‌ तैयारी‌ हेतु आज चेटीचंड महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर की आम बैठक का‌ आयोजन संत कंवरराम पूज्य सिंधी धर्मशाला लाखेनगर में रखा गया*।। *समिति के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने बताया**नगर की सभी सिंधी पंचायतों ने‌ बैठक में हिस्सा लिया।।इस‌ वर्ष यह निर्णय लिया गया कि 2अप्रेल भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखेनगर मैदान पर सर्वप्रथम 2 अप्रेल प्रातः भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना-पंजड़ा गाकर, 12बजे विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है।।मुख्य कार्यक्रम के रूप में मैदान से बहराणा साहेब व 11झांकियों के साथ संत समाज की उपस्थिति में जुलूस निकाला जाएगा।। झांकियों में मुख्य‌ रूप‌ से सिंधु संस्कृति एवं देश‌ की आजादी में सिंधी समाज के योगदान को प्रमुख रूप से चित्रांकन कर दर्शाया जाएगा।। शोभायात्रा का मार्ग प्रशासन की मंजूरी के अनुसार नगर में पूर्व‌ की तरह ही मार्ग पर निकाला जाएगा।।विगत 8वर्षों की तरह इस‌ वर्ष भी पूरी शोभायात्रा के दौरान सम्पूर्ण मार्ग पर सफाई का जिम्मा सामाजिक संस्था बढ़ते कदम ने लिया है।।वे एक ही वेशभूषा में इसे सम्पन्न करेंगे।। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के प्रमुख मुखी मनूमल,छग सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,आनंद कुकरेजा,वरिष्ठ डा भीमनदास बजाज,लख्मीचंद गुलवानी , लालचंद गुलवानी,भाई गोबिंदसिंह,भाई अमरलाल, भाई मुरलीधर उदासीन,भाई राजकुमार जी, झामनदास अठवानी, दीपक कृपलानी, महेश पृथवानी,बलराम मंधानी,जय केसवानी, मनीष वाधवानी,शंकर बजाज,इंदर दोदवानी,घनश्याम अठवानी,शंकर अठवानी, दीपक डोडवानी,अशोक कुकरेजा, राजू तारवानी,मुखी श्याम रूपरेला,संतराम बजाज,मोटूमल अडवानी,आदि 150प्रतिनिधी उपस्थित रहे*।।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!