दंतेवाडाछत्तीसगढ

बुजुर्ग महिला के आत्मसमर्पण को फर्जी बताकर किया चक्काजाम,लोन वर्राटू ग्रामीणों ने खड़े किये सवाल  

न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाने में मंगलवार को हुए दो आत्म समर्पण के बाद बुधवार को जमकर हुआ बवाल। भांसी और धुरली के ग्रामीणों ने भांसी थाने के सामने बुजुर्ग महिला के आत्मसमर्पण को फर्जी बताकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने भांसी थाना प्रभारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

साथ ही टीआई को भांसी से हटाने की मांग भी की।एक घंटे से अधिक समय तक दंतेवाड़ा से बैलाडीला जाने वाली सड़क पर जाम लगा रहा। भरी गर्मी के बीच लोग परेशान होते रहे। दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 528 नक्सली आत्म समर्पण कर चुके हैं।

पहली बार इस अभियान पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसको लेकर ग्रामीण चक्का जाम पर उतर गए।चक्का जाम स्थल ओर पहुचे एडिशनल एसपी और ग्रामीणों को दी समझाइस पर ग्रामीण थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा को भांसी थाना से हटाने और महिला नक्सली नही है इस बात को पुलिस स्वीकार करे इस पर ग्रामीण अड़े रहे। बाद में मामले की जांच करने का आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया जिसके बाद चक्काजाम खुला।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!