रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, कांग्रेस से 3 साल के कामों का मांगा हिसाब

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया .भाजपा ने कांग्रेस के 3 साल के कामों का हिसाब भी माँगा है. अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के पूरे किये वादों को दोहरा रही है. जल मिशन पूरी तरह ठप है. 80-85% जनता तक हमने पानी पहुंचाया. शहरों के विकास की बात की जाये तो लोग भटक रहे हैं. नियमितीकरण, संपत्ति फ्री होल्ड बीजेपी की योजना थी. 90% काम हो चुके हैं.

अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में नया क्या है? कांग्रेस इस तरह के घोषणा पत्र बनाके जनता को गुमराह कर रही है. कांग्रेस बड़े-बड़े दावे कर रही है. इन निकायों के कर्मचारी से पूछो- 3 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है. साफ-सफाई बीजेपी की योजना थी. जिसपे पुरस्कार लेने पहुंच जाते हैं. राजनीतिक संरक्षण में भू-माफियाओं का बोलबाला है. तमाम 3 साल का हिसाब हम कांग्रेस से मांगते हैं. इसलिए हम आरोप पत्र जारी कर रहे हैं और जनता के बीच ला रहे हैं. हम 2-3 दिन में घोषणा पत्र जारी करेंगे. हमारा घोषणा पत्र निकायवार होगा.

ALSO READ : प्रदेश में 2000 ट्रैफिक पुलिस की होगी भर्ती, प्रस्ताव तैयार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!