रायपुरछत्तीसगढनौकरी

प्रदेश में 2000 ट्रैफिक पुलिस की होगी भर्ती, प्रस्ताव तैयार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ में पहली बार दो हजार से अधिक ट्रैफिक पुलिस की भर्ती होगी. इस संबंध में पीएचक्यू से राज्य सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेजने की तैयारी है. पुलिस मुख्यालय द्वारा नए पदों का सृजन करने के लिए इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. आगामी बजट में इसकी स्वीकृति मिलते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

अभी ट्रैफिक पुलिस में एआईजी, एसपी, एएसपी से आरक्षण स्तर के कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. इस समय ट्रैफिक पुलिस में करीब 1450 लोगों का अमला है. ऐसे में सभी जिलों और तहसीलों में अतिरिक्त अमले की तैनाती होगी. जिला पुलिस बल में भर्ती के बाद उन्हें प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक पुलिस में भेजा जाएगा.

ALSO READ : घंटों पड़ी रही पीएम हाउस में लाश , उलझी रही पुलिस सीमा विवाद में

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!