रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में बूस्टर डोज की हुई शुरूआत : इन जिलों के 37 कार्यालयों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार (आज)से प्रदेश में लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू हो या है । टीके की यह खुराक बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 10.30 बजे टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया, प्रदेश में कोरोना टीके की बूस्टर डोज पहले से संचालित केंद्रों पर ही लगाई जाएगी। इसके लिए अलग से पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। सुविधा के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक कराया जायेगा। केंद्र पर पहुंचने पर पहले पंजीयन के समय पहले रजिस्टर कराया मोबाइल नंबर और पहचान पत्र जरूरी है।

उसी के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाएगा। इस चरण के तहत एक अतिरिक्त डोज दी जानी है। इसके लिए 16 लाख से अधिक ऐसे बुजुर्ग अनुमानित हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनके साथ तीन लाख 40 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और 3 लाख 20 हजार के करीब फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीके की यह तीसरी डोज लगनी है

ऐसे सभी लोग जिनको दूसरे डोज लग चुका है तो इसके 9 महीने बाद, इस खुराक के पात्र होंगे। ऐसे लोगों को प्रिकॉशन डोज के रूप में एक अतिरिक्त खुराक लगाई जाएगी।10 जनवरी को जिले के 37 सरकारी कार्यालयों में सुबह 10.30 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया है। यह केंद्र कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, नगर निगम रायपुर, नगर निगम बीरगांव, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जैसे कार्यालयों में बनाये गये है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!