रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर रेलवे स्टेशन नंबर 2 प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेन में ब्लॉस्ट

रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह – सुबह ही हुआ बड़ा हादसा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह – सुबह ही बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट होते ही हड़कंप मच गया। ब्लास्ट में छह जवान घायल हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक फ़ोर्स के जवान जम्मू जा रहे थे। असला बारूद को ट्रेन में रखने के दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद रेलवे और सीआरपीएफ के अधिकारी भी पहुंचे हैं। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है

ट्रेन में सीआरपीएफ की कई बटालियन मौजूद थी. ब्लॉस्ट क्या फटने से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.  जानकारी के मुताबिक ट्रेन में मौजूद हथियार और एक्सप्लोसिव को एक कोच से दूसरे कोच ले जाया जा रहा था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है. हादसे में 1 जवान गंभीर रूप से घायल है. घायल जवान को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी जवानों को हल्ली चोटें आई है. घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे. हालांकि ट्रेन 7ः15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई. गनीमत ये रही कि ये हादसा ट्रेन की बोगी के अंदर बाथरूम के पास हुआ. यही कारण है कि बाकी जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हादसे में घायल जवानों के नाम सुशील, दिनेश कुमार पैकरा चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, है. ये हादसा रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में हुआ.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!