
31 अगस्त 2026 //
बेमेतरा न्यूज़ धमाका – बेमेतरा जिले के सात होनहार शिक्षकों को शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिष्ठित ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से नवाजा गया है
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और छात्र हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के सात होनहार शिक्षकों को शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिष्ठित ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके उस समर्पण को दर्शाता है, जिसके जरिए उन्होंने विद्यालय और बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है।
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में गायत्री जोगी, प्रधान पाठक राखी, लेखा रजक सहायक शिक्षक सुवरतला, गिरिजा पटेल प्रधान पाठक कन्या देवकर, अंबालिका पटेल, प्रधान पाठक साल्हेपुर, प्रतीक जैन शिक्षिका रानो, पवन देवांगन प्रधान पाठक सोमई कला और धनेश रजक प्रधान पाठक धोबी खपरी शामिल हैं।
नवाचारी सोच से बच्चों का भविष्य संवार रहे शिक्षक
सम्मानित होने वाले इन सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और नवाचार के ज़रिए शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने वाले ये शिक्षक जिले में अपने नए और अनूठे प्रयोगों के लिए पहचाने जाते हैं। यही वजह है कि इससे पहले भी इन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व प्रांतीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
शिक्षकों की इस उपलब्धि से ज़िले में उत्साह की लहर
आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 मिलना बेमेतरा जिले के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान से जिले के अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



