बिलाईगढ़छत्तीसगढ

बिलाईगढ़ : चोरो ने दुर्गा मंदिर में सोने-चांदी के जेवरात समेत दान पेटी में रखे नकदी किये पार

बिलाईगढ़ न्यूज़ धमाका /// अज्ञात चोरो ने दुर्गा मंदिर में सोने-चांदी के जेवरात समेत दान पेटी में रखे नकदी पैसें भी उड़ा ले गये है। मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे ने भटगांव थाने में एफआइआर दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार जिले में ही स्थित दुर्गा मंदिर में कुछ अज्ञात चोरों ने देर रात घुसकर मंदिर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित दान पेटी में रखे नकदी पैसे भी उड़ा ले गये।

ALSO READ : जशपुर : 60 बोरी अवैध धान की तस्करी करते हुए पिकअप ड्राइवर को रंगे हाथ पकडा

चोरी की गई सामान की कीमत करीब 28000 रुपय बताई जा रही है। चोरों ने मंदिर के पीछे बने रोशनदान से अंदर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की जानकारी जैसे ही मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे को लगी उन्होनें भटगांव थाने में एफआइआर दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!