जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर : 60 बोरी अवैध धान की तस्करी करते हुए पिकअप ड्राइवर को रंगे हाथ पकडा

जशपुर न्यूज़ धमाका /// धान की अवैध तस्करी करते हुए एक पिक अप ड्राइवर को रंगे हाथ पकड़ लिया । पिक अप में 60 बोरी धान था । पिक अप को पकड़ने वाले ग्रामीणों का कहना है कि ड्राइवर ने उन्हें बताया कि धान कुदमुरा के उपसरपंच के घर ले जाया जा रहा था ।

ग्रामीणों ने बताया कि धान जशपुर के किसी विशाल गुप्ता का है । ग्रामीणों ने बताया कि वे हाथी को लेकर रतजगा कर रहे थे इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार में जाते हुए पिक अप दिख गया ।जब उन्होंने पिक अप का पीछा किया तो वह भागने लगा और डोंदराही के पास उसे पकड़ लिया गया । तत्काल इसकी सूचना नारायणपुर पूलिस को दी गयी । 2 बजे रात में नारायणपुर पूलिस मौके पर पहुँच गयी ।

ALSO READ : कांकेर : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की हुई मौत

धान से लदी गाड़ी और डाईवर को पूलिस के सुपुर्द कर दिया गया । नारायणपुर थाना पूलिस इंचार्ज जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि ड्राइवर से बयान लिया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धान कहाँ ले जाया रहा था । अभी पूरी तरह जाँच नहीं हो पाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!