छतीसगढ़बिलाईगढ़

भड़काऊ भाषण पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा नेताओं ने की थी पुलिस में शिकायत

बिलाईगढ़ न्यूज धमाका – प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण व अमर्यादित बयान पर कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के साथ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी. 

एएसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि कल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लिखित आवेदन पेश किया था. इस पर प्रथम दृष्टया दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351(1)(ड), 352, 296 के तहत मामला पंजीबध किया है.

क्या था मामला

बता दें कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आया था. इसमें जांगड़े कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ की बात कह रही हैं. साथ ही बलौदाबाजार की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया था. इस वीडियो को बीजेपी ने शेयर कर लिखा कि कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है.

दरअसल, यह वीडियो कांग्रेस के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है. इसमें उत्तरी जांगड़े युवाओं को ये कह रही हैं कि कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है, केवल बाहर से ही नहीं आना है. हम सबको एक साथ जाकर तोड़-फोड़ कर आना है. बलौदाबाजार कैसा है, ये तो आप जान ही रहे हैं.

यह प्रदर्शन उत्तरी जांगड़े के पति गनपत जांगड़े सहित छह लोगों के खिलाफ धान गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसके विरोध में कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उत्तरी जांगड़े ने यह विवादास्पद बयान दिया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!