
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने रविवार को आत्महत्या करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने पुलिस हिरासत में रहते हुए किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने की कोशिश की और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी वक्त से दिल्ली के अशोक विहार में रह रहा था. 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट नंबर 2 में ब्लास्ट हुआ था. ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले रोहिणी कोर्ट में ही 24 सितंबर को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.
40 CCTV कैमरों को खंगालने के बाद मिले सबूत
ब्लास्ट की जांच कर रही टीम ने कोर्ट में लगे करीब 40 CCTV कैमरों को खंगाला. वहीं स्पेशल सेल ने रोहिणी कोर्ट परिसर और उसके आसपास लगे मोबाइल के टावर से भी डाटा लिया. घटना के वक्त एक किलोमीटर की रेंज में मौजूद मोबाइल नंबरों को भी बारीकी से स्कैन किया गया, तब जाकर आरोपी का पता चला. पुलिस ने बताया कि रोहिणी कोर्ट नंबर 102 में आरोपी ने ही IED रखा था. इसे टिफिन में रखा गया था, जो एक काले बैग में था. IED ठीक से असेंबल नहीं हुआ, जिसके कारण लो इंटेंसिटी धमाका हुआ. ब्लास्ट के बाद मौके से पुलिस टीम को लोहे की कील, छर्रे, बैटरी, कांच, सफेद पाउडर (अमोनियम नाइट्रेट जैसा) और वायर मिले. सफेद पाउडर को बाद में जांच के लिए भेजा गया.




