छतीसगढ़बिलाईगढ़

जातिगत गाली-गलौच करने पर भाजपा नेत्री पहुंची जेल, जनपद पंचायत कर्मचारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट…

बिलाईगढ़ न्यूज धमाका –  जातिगत गाली-गलौच करते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद आखिरकार भाजपा नेत्री हेमकुँवर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. नगर में यही चर्चा थी कि एक तरफ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के नाम की घोषणा होने पर भाजपाई खुशियां मना रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री हेमकुँवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया.

दरअसल, चंद रोज पहले भाजपा नेत्री हेमकुँवर अपने क्षेत्र के कार्यों को लेकर जनपद पंचायत पहुंची थी. जहां उनका जनपद कर्मचारी नारद से किसी बात को लेकर तूृतू, मै-मै हो गया. दोनों के बीच कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौच तक जा पहुंचा. वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री घटना के लिए उकसाते सुनाई और दिखाई पड़ रहा है.

मामले में जनपद पंचायत के कर्मचारी नारद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की जांच उपरांत पुलिस ने महिला भाजपा नेत्री हेमकुँवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया. फिलहाल, मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है, कि आखिर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी और जेल जाना किस तरह का संदेश है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!