छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से मिले सीएम साय, शाल-श्रीफल भेंटकर लिया आशीर्वाद …

रायपुर न्यूज धमाका – प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने सौजन्य मुलाकात की है. सीएम साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया है. इस दौरान उन्होंने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की है.

सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है. सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही है. सीएम साय ने कहा कि साधु-संतों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!