छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर में चोरों ने बाजार के 6 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, बाजार के करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले टूटे मिले  

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुदरी बाजार में 6 दुकानों के ताले टूटे हुए मिले हैं। चोरों ने बाजार के आधा दर्जन जूता चप्पल, सब्जी के स्थाई दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गुदरी बाजार कोतवाली थाने से चंद दूरी पर स्थित है। यह घटना कोतवाली थाना इलाके की है। 

पकड़ा गया चोर

वहीं बीते दिनों  नारायणपुर जिले की पुलिस  ने चोरी में शामिल नाबालिग लड़के को पकड़ा था। इस दौरान उसके कब्जे से सोने- चांदी के जेवर, स्कूटी समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपी इससे पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। फ़िलहाल पुलिस ने नाबालिग को न्यायिक रिमाण्ड पर बाल सम्प्रेक्षण गृह में भेजा दिया गया था। 

आरोपी नाबालिग बखरूपारा निवासी परिधी परिहार के घर का ताला तोड़कर सोना,चांदी के आभूषण और एक स्कूटी चोरी करके फरार हो गया था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत की थी। वहीं शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। वहीं तकनीकी सहायता चोरी की घटना में शामिल नाबालिग को 18 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था।

आदतन चोर है आरोपी नाबालिग 

इस दौरान आरोपी से कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया था । आरोपी नाबालिग लड़का इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने बताया कि, वह आदतन चोर है। वहीं आरोपी के पास से सोने,चांदी के कई प्रकार के आभूषण सहित एक स्कूटी सहित 11 लाख 97 हजार रूपये का सामान बरामद किया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!