छतीसगढ़जशपुर

भाजपा विधायक पर FIR, धार्मिक टिप्पणी मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

जशपुर न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। रायमुनी पर ईसा मसीह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। जिससे मसीही समाज की भावना आहत हुई है। वहीं इस मामले को लेकर मसीही समाज में आक्रोश है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देंगनी थाना आस्ता के हेरमोन कुजूर प्रधान जिला और सत्र न्यायालय जशपुर में आवेदन लगाया था कि,  ग्राम ढेंकनी में भुईंहर समाज के सामाजिक भवन के भूमि पूजन समारोह में विधायक रायमुनी भगत ने ईसा मसीह और मसीही समाज के बारे में अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की है। 

एफआईआर दर्ज 

वहीं इसके पूर्व सितंबर महीने में थाना आस्ता में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन विधायक रायमुनी के खिलाफ भा. न्याय. संहिता की धारा 196, 299 एवं 302 के अंतर्गत अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!