छतीसगढ़बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़: गोद लिए बेटे ने मां की कराई हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी

बिलाईगढ़ न्यूज धमाका – जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या उसी के गोद लिए बेटे ने सुपारी देकर करवा दी। यह दिल दहला देने वाली घटना सरसींवा थाना क्षेत्र के पड़रीपाली गांव की है।


मां ने किया था गोद, बेटे ने दी मौत

हत्या की शिकार महिला का नाम मंझली बाई (80 वर्ष) था। उन्होंने वर्षों पहले भजनलाल (48) को गोद लिया था, उसकी शादी करवाई, और खेती-बाड़ी के लिए ज़मीन भी दी थी। लेकिन जब बेटे ने 6 डिसमिल कीमती जमीन अपने नाम करवा ली और महिला ने विरोध किया, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली।


पत्नी भी शामिल, 40 हजार में दी सुपारी

सूत्रों के अनुसार, भजनलाल और उसकी पत्नी नोनी बाई (45) ने गांव के दो युवकों को 40,000 रुपये में सुपारी देकर मंझली बाई की हत्या करवा दी। यह घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।


शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मंझली बाई ने बेटे की धोखाधड़ी और प्रताड़ना को लेकर कई बार थाने और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी। यहां तक कि हत्या से एक दिन पहले भी उन्होंने मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। बावजूद इसके, प्रशासन की निष्क्रियता ने इस जघन्य हत्या की ज़मीन तैयार कर दी।


कभी खाना नहीं देते, कभी घर से निकाल देते थे

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुजुर्ग महिला को बेटा-बहू लगातार प्रताड़ित करते थे। उसे घर से निकाल दिया जाता, या कई बार भूखा रखा जाता था। महिला कई महीनों से न्याय के लिए भटक रही थी, लेकिन उसकी चीखें अनसुनी रहीं।


पुलिस जांच में खुलासा, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने मामले में दो सुपारी किलर और बेटे-बहू को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली है। आगे की कार्रवाई जारी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!