छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में हृदयविदारक घटना: मां ने 8 साल की बेटी के साथ किया आत्मदाह, दोनों की अधजली लाश मिली

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप में एक मां और उसकी 8 वर्षीय बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में मां द्वारा बच्ची के साथ आत्मदाह की आशंका जताई गई है।


पति से विवाद, कोर्ट में चल रहा था तलाक का मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतका जागेश्वरी साहू पिछले 5 वर्षों से अपने पिता के घर में रह रही थीं। उन्होंने धमतरी निवासी रामकृष्ण साहू से विवाह किया था, जो पेशे से फोटोग्राफर है। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। आर्थिक तंगी और पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर वह बेटी दिव्यांशी साहू के साथ मायके लौट आई थीं।


छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में थी शिक्षिका

जागेश्वरी साहू एक शिक्षिका थीं और दुर्ग के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में कार्यरत थीं। उन्होंने धमतरी कोर्ट में भरण-पोषण और तलाक का केस दर्ज कराया था। तलाक की कार्यवाही अभी न्यायालय में लंबित थी।


घर में लगाई आग, बेटी संग आत्मदाह की आशंका

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जागेश्वरी ने अपने पिता के घर में आग लगाकर खुद और अपनी बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। पुलिस को दोनों की अधजली लाश घर के भीतर मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।


मानसिक तनाव में थी महिला: पुलिस की प्रारंभिक जांच

दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए वीडियो में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि वह डिप्रेशन में थी। फिर भी आत्महत्या की प्रमुख वजह तनाव और पारिवारिक कलह मानी जा रही है।


हर पहलू से की जा रही जांच

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। मेडिको-लीगल जांच और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!