छतीसगढ़दुर्ग

जेल में कैदी ने लगाई फांसी, पत्नी की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

दुर्ग न्यूज धमाका – केंद्रीय जेल दुर्ग के अंदर विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी का नाम किसनु साहू है, जो 20 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

बता दे कि किसनु साहू धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी का रहने वाला था, जो जेल की सजा काट रहा था। आज सुबह बैरक नंबर 20 के शौचालय में किसनु साहू का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेलर को दी।

जेलर ने घटना की सूचना पद्मनाभपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य बंदियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!