छतीसगढ़राजनांदगांव

ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। आज राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला दहन किया।


“ईडी अपना काम कर रही, कांग्रेस अपना” — डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा,

“ईडी अपना काम कर रही है और कांग्रेस अपना। दोनों को अपने-अपने कार्य करने से कोई नहीं रोक रहा। कांग्रेस अगर प्रदर्शन करना चाहती है, करे, लेकिन जब मामला इतना प्रभावित हो चुका है, तो उन्हें क्यों आपत्ति हो रही है?”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि,

“किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, न्याय सबके साथ होगा।”


18 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 18 जुलाई को ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा था और उसी दिन उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल हैं।


कांवड़ यात्रा में दिखे रमन सिंह, बोले – “शिव के बिना सब शव है”

ईडी कार्रवाई पर बयान देने से पहले डॉ. रमन सिंह ने सावन मास के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने नंदई चौक में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और यात्रा में पैदल भी शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने कहा –

“शिव है तो दुनिया चलायमान है, शिव के बिना सब शव है।”


यह राजनीतिक बयानबाज़ी और धार्मिक आयोजन के बीच राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला रहा है। कांग्रेस की आक्रामकता और ईडी की सक्रियता के बीच आने वाले दिनों में स्थिति और गर्मा सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!