छतीसगढ़बालोद

बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट लगाकर मार डाला, हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हृदयविदारक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ग्रामीणों की सतर्कता से सच्चाई उजागर हो गई।


क्या है पूरा मामला?

घटना डौण्डी थाना क्षेत्र के खड़ेनाडीह गांव की है।
30 वर्षीय गीता निर्मलकर गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात पास के गांव के 45 वर्षीय हारमोनियम वादक लेखराम निषाद से हुई। म्यूजिक क्लास के बहाने शुरू हुई मुलाकातें धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गईं।

गीता के 80 वर्षीय ससुर को जब इन संबंधों की भनक लगी, तो वे इसका विरोध करने लगे और प्रेमी पर गाली-गलौज भी करने लगे। बहू ने इसे लेकर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

29 जून को लेखराम एक इलेक्ट्रीशियन ग्लव्स, तार और लोहे की रॉड लेकर गीता के घर पहुंचा। गीता को दस्ताने पहनाकर, तार लपेटी रॉड बुजुर्ग के शरीर से छुआई गई, जिससे झटके से बुजुर्ग की मौत हो गई।

इसके बाद बहू ने गांववालों को बताया कि ससुर नशे में साइकिल से गिरकर मर गए। लेकिन शरीर पर झुलसने और चोट के निशान देख ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।


पोस्टमार्टम से खुला राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। इसके बाद बहू और प्रेमी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

गीता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ मारपीट करता था और बुरी नज़र रखता था, साथ ही प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर अक्सर झगड़ा करता था।


पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!