छत्तीसगढरायपुर

भूपेश नायक नहीं खलनायक, करेंगे जेल भरो आन्दोलन : बृजमोहन

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि अब नायक की नहीं खलनायक की बन रही है। वे अपनी सभाओं में लोगों को डांट रहे हैं, डपट रहें हैं। मुख्यमंत्री अपना आपा खो चुके हैं। महिलाओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वास्तव में मुख्यमंत्री अभी तक अंधेरे में थे। हम पहले ही कह रहे थे कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री को अब उनके दौरे में पता चल रहा है।

उन्हें अब अपना विरोध नहीं सुहा रहा है उन्होंने अघोषित आपातकाल लगा दिया है। भाजपा आने वाले दिनों में जेल भरो आन्दोलन करेगी।
अग्रवाल आज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। नरवा गरवा घुरवा बारी के गौठान के लिये डीएफओ को सस्पेंड करने से बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है। गोबर खरीदी में सिर्फ काँग्रेसियो से गोबर खरीदी की जा रही है। काँग्रेस अपने लोगों को उपकृत कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरी डोंगरी की कोयला खदान को अपने लोगों को दिलाने के लिये टेंडर तक नहीं भरने दिया गया है।

अग्रवाल ने राम-वनगमन व कृष्ण कुंज बनाने के मुद्दे पर कहा कि जो काँग्रेस प्रभु राम के अस्तित्व को नकारती थी, उनके जन्म स्थान और रामेश्वरम के पुल को नकारते थे। आज तुष्टिकरण नहीं चलने पर प्रभु राम की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पहले राम वन गमन मार्ग तो बना लें। चन्दखुरी में 11करोड़ में मंदिर बनाया गया है जबकि 7.50 करोड़ इवेंट कम्पनी को दिए हैं जो काँग्रेसी नेता के परिवार की है।

अग्रवाल ने कहा कि इनकी हर योजना भ्रष्टाचार करने और खाने के लिए होती है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम और भगवान कृष्ण के नाम की योजनाओं में पैसा खाना बंद करें।

अग्रवाल ने कहा कि धरना स्थल को शहर से 20 किलोमीटर दूर करना लोकतंत्र के विरुद्ध है। यह आपात काल की याद दिलाता है। यह सरकार अपना विरोध सह नहीं पा रही है। धरना का मतलब ही जनता के बीच विरोध प्रदर्शन करना होता है। भाजपा आने वाले 30 दिनों में जेल भरो आन्दोलन करेगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!