Uncategorized

भिलाई इसपात संयंत्र की जमीन पर वर्षों से कब्जा था अपना कारोबार चला रहे एक और अवैध कब्जाधारी पर की गई कार्रवाई

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इसपात संयंत्र की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर अपना कारोबार चला रहे एक और अवैध कब्जाधारी पर सोमवार को कार्रवाई की गई। नगर सेवाएं विभाग की प्रवर्तन विभाग की टीम ने 9000 वर्ग फीट जमीन पर बने कब्जे को सील कर दिया।

यह स्थान फोरलेन के ठीक किनारे स्थित है जिसकी कीमत 18 करोड़ से अधिक की है।

अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवायें विभाग के प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की। खुर्सीपार के जोन-2 में फोरलेन के ठीक किनारे बीते 18 वर्षों से अवैध रूप से काबिज लोहा कारोबारी को बेदखल किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के संपदा न्यालय ने सन 2004 में इसे लेकर डिक्री भी पारित किया था। इसके बाद से कार्रवाई कुछ कारणों से नहीं हो पाई थी। आज इसके पालन के लिए कार्रवाई की गई। अवैध कब्जे की लगभग 9000 वर्ग फीट जमीन पर बने कब्जे को सील कर संपदा न्यायालय को सौंपा दिया गया। लगभग 18 वर्षों के बाद बीएसपी ने उक्त जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व खुर्सीपार में ही 21 हजार वर्ग फीट भूमि को पारित डिक्री के आधार पर सील किया गया था। प्रवर्तन विभाग की टीम द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इससे भू माफियाओं, अवैध कब्जेधारिओं और दलालों में हड़कंप है। कब्जेधारियों और अवैध उगाही करने वाले दलालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई एवं थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!