
सुकमा न्यूज धमाका – ज़िले के तोंगपाल ग्राम में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात की कोशिश सामने आई। अज्ञात चोर दीवार तोड़कर बैंक के अंदर घुस गया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी बड़ी नकदी या सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी चोर की गतिविधियां साफ़ दिखाई दीं। फुटेज में देखा गया कि वह चोरी की नीयत से बैंक में दाखिल हुआ था।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक परिसर की घेराबंदी कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी आसपास के ही इलाके से हो सकता है।