
दुर्ग न्यूज धमाका – सुपेला होजयरी मार्केट की एक दुकान में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये के चप्पल-जूते के रॉ मटेरियल जलकर खाक हो गए।
आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण:
शुरुआती जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दुकान संचालक ने बताया कि वह दुकान में वेल्डिंग मशीन का उपयोग कर टूटे हुए कुर्सी के पुर्जे जोड़ रहा था। वेल्डिंग मशीन चालू करने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे जूता चिपकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉल्यूशन में आग फैल गई। आग तेजी से फैली और दुकान के बाहर से धुआं निकलने लगा।
घटना के बाद:
दुकान संचालक और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुपेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।