
दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम के झांसे में आकर एक महिला से 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह धोखाधड़ी किसी अनजान शख्स ने नहीं, बल्कि पीड़िता के देवर ने ही की। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर राजनांदगांव जिले के सुरगी से गिरफ्तार कर लिया है।
👩💼 पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
मामला कोहका क्षेत्र का है, जहां रहने वाली खिलेश्वरी नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके देवर योभिजीत साहू ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में निवेश कर लाखों कमाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उसने महिला से किश्तों में ₹7.5 लाख ऐंठ लिए।
👮♂️ गिरफ्तारी और पूछताछ में खुलासा
पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बालोद जिले के ग्राम परसदा निवासी आरोपी को खोज निकाला। सुरगी (राजनांदगांव) से उसे पकड़ा गया और पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



