रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में अभी होगी एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, सीएम के दौरे से पहले चल रही तैयारी

रायपुर, न्यूज़ धमाका:-छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में सोमवार को दो रेंज आइजी, दो कलेक्टर व आठ जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। यह सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी का छोटा हिस्सा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के बाद इससे बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। इसके लिए दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे करीब दर्जनभर अफसर हैं। इनमें अच्छा काम कर रहे अफसरों को दूसरे जिलों में मौका दिया जाएगा। यह बदलाव अलगे वर्ष नवंबर- दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

आला अफसरों के अनुसार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों का तबादला आदेश जून के अंत में या जुलाई में जारी हो सकता है। वह सूची चुनाव आयोग के नियमों और मापदंडों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। आयोग के नियमों के अनुसार तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अफसरों का तबादला करना पड़ता है। इस लिहाज से मई और अक्टूबर से 2020 जिलों में पदस्थ अफसर इस दायरे में आएंगे। इनकी ही सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिन कलेक्टर और एसपी का प्रदर्शन ठीक है उन्हें दूसरे जिलों में जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं है या मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिनका फीडबैक सही नहीं होगा उन्हें जिलों से हटाकर विभागों में पदस्थ किया जाएगा।

चार कलेक्टर और तीन एसपी होंगे बाहरउच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार चार जिलों के कलेक्टर और तीन जिलों के एसपी का प्रदर्शन सरकार की अपेक्षा के अनुरुप नहीं है। इनके खिलाफ सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से कई शिकायतें हैं। कुछ कलेक्टरों के खिलाफ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनों के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने जैसी भी शिकायते हैं। ऐसे में इन अफसरों की कलेक्टरी और कप्तानी छीन सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!