दंतेवाडाछत्तीसगढ

शराब के नशे में दो भाइयों में हुआ विवाद, गुस्‍से में बड़े भाई ने छोटे पर किया तीर से वार, घायल

दंतेवाड़ा, न्यूज़ धमाका छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना के मोखपाल में बड़े भाई ने तीर से छोटे भाई पर किया हमला। गंभीर हालात में युवक अस्पताल पहुंचा, जंहा कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया।

घटना मंगलवार रात 9 बजे की है, जब शराब के नशे में दोनों भाइयों में विवाद हुआ जिसके बाद बड़े भाई हुर्रा ने छोटे भाई पर मोहन पर तीर से वार कर घायल कर दिया।घायल युवक पेट मे तीर लगा हुआ ही अस्पताल पहुचा,जंहा उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इन दिनों क्षेत्र में माटी तिहार,आमा पांडुम का पर्व मनाया जा रहा है,जिससे शराब पीकर आय दिन लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहें हैं।

अस्पताल में दिखी अव्यवस्था

दंतेवाड़ा का कुआकोंडा क्षेत्र नक्सल प्रभवित है,जंहा गंभीर मामले अस्पताल पहुचते हैं, पर कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं की वजह से घायलों व दूसरे बीमार को भी ठीक ढंग से प्राथमिक उपचार नहीं मिलता है,मंगलवार को भी ऐसा ही देखने को मिला, तीर लगे युवक को प्राथमिक उपचार के लिए घंटे भर इंतजार करना पड़ा तब पहुचे डॉक्टर और घायल को कर दिया रेफर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!