बिलासपुरछत्तीसगढ

शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाले विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी शादी की बात बताकर संबंध तोड़ लिया। युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत बहेराडीह निवासी ईश कुमार आजाद(29) बिलासपुर में रहकर निजी संस्था में काम करता था। काम के दौरान उसकी पहचान क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से हुई। उसने युवती से दोस्ती कर लिया। दोस्ती का फायदा उठाते हुए उसने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित ने बताया कि वह शादीशुदा है। इसके कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता। युवक के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।
मानसिक रूप से कमजोर युवती से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

बेलगहना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा उठाते हुए गांव के ही नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत पर बेलगहना पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा उठाते हुए गांव में रहने वाले नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तबीयत खराब होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित नाबालिग की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!