रायपुरछत्तीसगढ

अजय चंद्राकर – राज्य सरकार नक्सलियों से लड़ने में नाकाम , सब इंजीनियर 5 दिन से नक्सलियों के कब्जे में, मुखिया प्रदेश छोड़ प्रवास पर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ सवालों और आरोपों की झड़ी लगा दी। पूर्व मंत्री ने कहा नक्सलियों द्वारा अपह्रत सब इंजीनियर 5 दिन से माओवादियों के कब्जे में है,

अब तक सरकार ने उसकी रिहाई को लेकर कोई पहल नही की। इंजीनियर की पत्नी 5 दिनों से जान हथेली पर लेकर पति की तलाश में मासूम बच्चे के साथ घने जंगलों में भटक रही लेकिन उसकी सुधबुध लेने वाला कोई नहीं।

ना ही उसकी सुरक्षा की फ़िक्र करने वाला कोई कदम अब तक उठाया गया। भाजपा नेता ने आगे कहा – छत्तीसगढ़ में चल रही ATM सरकार बस्तर को अजायबघर बनाने का काम कर रही है। जब देखो सरकार के मुखिया छत्तीसगढ़ से बाहर ही रहते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!