रायपुरछत्तीसगढ

कोरोना का प्रकोप कम होने से दो साल बाद,दो अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में धूमधाम से नवरात्र पर्व की तैयारियां देवी मंदिरों में हो चुकी शुरू  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने से दो साल बाद नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां देवी मंदिरों में शुरू हो चुकी है। दो अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.36 बजे से 12.24 बजे के मध्य घट स्थापना की जाएगी। राजधानी के एक दर्जन से अधिक देवी मंदिरों में जहां मिट्टी के कलशों में घट स्थापना की जाएगी वहीं पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर में हजारों तांबे के कलशों में जोत जगमगाएगी। लगभग 11 हजार तांबे के कलशों को चमकाकर नवरात्र के एक दिन पहले ही कक्षों में सजा दिया जाएगा।

मिट्टी की तरह तांबा भी पवित्र महामाया मंदिर के पुजारी पं.मनोज शुक्ला बताते हैं कि पहले मंदिर में मिट्टी के कलशों में घट स्थापना की जाती थी। लगभग आठ साल पहले मंदिर प्रबंधन ने तांबे के कलश बनवाए। अब तांबे के कलश का ही उपयोग किया जाता है। मिट्टी की तरह तांबा को भी पवित्र धातु माना जाता है। जोत विसर्जन के बाद कलशों को साफ करके सुरक्षित रखा जाता है। राजधानी में एकमात्र महामाया मंदिर में ही हजारों की संख्या में तांबा कलश का उपयोग किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!