रायपुरछत्तीसगढ

साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा जयंती पर निकलेगी कलश यात्रा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- इस खबर के माध्यम से हम आपको 28 मार्च 2022 को होने जा रहे प्रमुख आयोजनों से अवगत करा रहे हैं। राजधानी में प्रमुख आकर्षण साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा जयंती पर कलश यात्रा का रहेगा। कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में सुबह 10 बजे से शाम तक श्रद्धाभक्ति का नजारा दिखाई देगा। शाम को दीप प्रज्वलन और महाआरती की जाएगी। चैत्र कृष्ण पक्ष की पापमोचिनी एकादशी पर जवाहर नगर एवं समता कालोनी के राधा-कृष्ण मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है।

सतनामी समाज के नेतृत्व में न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में गुरु बालकदास का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे से शहर की सफाई व्यवस्था ठीक रखने स्वच्छता विभाग के अधिकारी विविध वार्ड का निरीक्षण करेंगे। नवा रायपुर में विविध मांगों को लेकर चल रहा किसान कल्याण समिति का प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर तीन बजे से समता कालोनी के खाटू श्याम मंदिर में संत चिन्मय दास महाराज श्रीराम कथा के विविध प्रसंगों की व्याख्या करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!