भिलाईछत्तीसगढ

राजभाषा एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व इस्पात सुरक्षा दिवस के अवसर पर,संयंत्र के अंदर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दी जानकारी

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व इस्पात सुरक्षा दिवस के अवसर सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) जीपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एसके अग्रवाल उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि जीपी सिंह ने कहा कि हमारा भिलाई इस्पात संयंत्र सुरक्षा सहित समस्त शासकीय प्रावधानों और दायित्वों के प्रति सदैव अत्यंत समर्पित व जागरूक रहा है। हमें सुरक्षा के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करना है, उसके लिए हम सतत् प्रयासरत हैं।

कारखाना अधिनियम, सुरक्षा प्रावधानों और सुरक्षा से जुड़ी अन्य समस्त जानकारियों का प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को ज्ञान होना आवश्यक है, इस दिशा में उन्होंने सुरक्षा क्विज को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस प्रकार का आयोजन बार-बार किया जाना चाहिए।

महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस के अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी में सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन, न केवल सुरक्षा निर्देशों और सुरक्षा प्रावधानों के प्रचार-प्रसार में वरन राजभाषा के प्रचार-प्रसार में भी अत्यंत उपयोगी, प्रासंगिक और व्यावहारिक है।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा आनलाइन नोटशीट प्रणाली सैप में यूनिकोड की सहायता से देवनागरी लिपि हिंदी में नोटशीट बनाने में आने वाली कठिनाइयों का समाधान बताया।

कार्यक्रम के समन्वयक उप महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) राकेश मिश्रा ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सतत प्रयास करना अत्यंत ही आवश्यक व निश्चित लाभकारी होता है। राजभाषा हिंदी में सुरक्षा संदेशों का प्रचार-प्रसार समूचे संयंत्र के लिए आवश्यक व अनिवार्य है। हमें इसकी निरंतरता बनाए रखनी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!