बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर के न्यू रेल क्लब में हुआ आयोजन, 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मान पाकर हुए बेहद खुश

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-रेलवे में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी के तहत बिलासपुर रेल मंडल महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) के द्वारा श्रमिक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे के 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पर पाकर कर्मचारी बेहद खुश हुए। न्यू रेल क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यालय सेक्रो की अध्यक्ष डा. वनिता जैन थीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के हाथों किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो अध्यक्ष अपर्णा सहाय भी उपस्थित थीं। अपर्णा सहाय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं सभी को श्रमिक दिवस की बधाई दी।

इसके बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हायर सेकंडरी स्कूल नंबर दो के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मंडल के 64 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मुख्य अतिथि डा. जैन के हाथों उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पर मुख्य अतिथि ने रेल कर्मियों को अथक परिश्रम की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा श्रमिकों के योगदान से ही रेलवे आगे भी बेहतर काम कर शीर्ष पर पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को हमेशा काम इमानदारी व मेहनत से करनी चाहिए। इसका प्रतिफल मिलता ही है।

अन्य सदस्यों ने भी कर्मचारियों को पीठ थपथपाई और इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए कहा गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों का कहना था कि सम्मान से मनोबल बढ़ता है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलती है।

रेलवे में एक मई श्रमिक दिवस से लेकर अभी हर दिन श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आगे भी इसी तरह सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रोत्साहित करने की बात पदाधिकारियों द्वारा कहीं गई। इस अवसर पर मंडल सेक्रो उपाध्यक्ष सुषमा धुवारे, अंजूबाला, संयुक्त सचिव संध्या रंगाराव सहित मुख्यालय व मंडल की सेक्रो की सदस्याएं उपस्थित थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!