बलरामपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डौरा में आयोजित चौपाल में बुजुर्ग महिला कबिलासो का तत्काल बना राशन कार्ड

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

बलरामपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज डौरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो उस वक्त भावुक हो गईं।

जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड बनाकर दीजिये मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घंटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया।

मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये।मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!