
बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में एसीबी की लगातार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को दो अलग-अलग जिलों में एसीबी टीम ने छापेमारी कर दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बलरामपुर में 13 हजार की रिश्वत पर गिरफ्तारी
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग के पंडरी गांव में पटवारी मोहन सिंह को एसीबी ने 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। वह पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए किसान से पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
खैरागढ़ में 9 हजार की रिश्वत पर गिरे पटवारी धर्मेंद्र काण्डे
खैरागढ़ क्षेत्र के हल्का 42 और 43 में पदस्थ पटवारी धर्मेंद्र काण्डे को जमीन सीमांकन और फौती उठाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। किसानों की शिकायत पर एसीबी ने 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे गिरफ्तार किया।
एसीबी की कार्रवाई जारी
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाई की जाएगी।



