छतीसगढ़राजिम

नहर के पास मिली लावारिस नवजात बच्ची: पूर्व सरपंच ने दिखाई इंसानियत, पुलिस जांच में जुटी

नहर के पास लावारिस मिली नवजात बच्ची : पूर्व सरपंच ने अस्पताल में करवाया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

राजिम न्यूज धमाका – नवापारा-मगरलोड मेन रोड पर गांव भेण्ड्री और बड़ी करेली के बीच पड़ने वाली नहर के पास एक धमेला में नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। खेतों की ओर जा रही मजदूर महिलाओं ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए और तुरंत ही इसकी सूचना पूर्व सरपंच प्रीत राम देवांगन को दी।

पूर्व सरपंच ने बढ़ाया मदद का हाथ
सूचना मिलते ही प्रीत राम मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने घर लाकर तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची लगभग एक माह की है और पूरी तरह स्वस्थ है।

पुलिस कर रही है जांच
बच्ची को नहर किनारे छोड़ने वाले की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आस-पास के गांवों में संदिग्ध रूप से गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लोगों में आक्रोश
बच्ची की मासूमियत देखकर लोग भावुक हो उठे और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर एक मां की ममता कैसे जागी नहीं, जो मासूम को इस हाल में छोड़ गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!