छत्तीसगढबालोद

प्रेमी न खुद शादी कर रहा था, न ही किसी और से करने दे रहा था, प्रताड़ना से त्रस्त होकर प्रेमिका ने लगाई फांसी….

 बालोद न्यूज़- शादी के सपने संजोए प्रेमिका ने प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगा ली. फांसी लगाकर प्रेमिका दूसरी दुनिया में चली गई, लेकिन अपने कृत्य के लिए अब प्रेमी दोषी साबित होने पर ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहेगा बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र जुंगेरा गुंडरा पारा में 30 जून को एक युवती की पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली थी. युवती की शिनाख्त चमेली के रूप में हुई. पुलिस ने जब जांच में जुटी तो पता चला युवती का गांव में ही रहने वाले ओमप्रकाश टेकाम के साथ बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और दोनों साथ में घूमते-फिरते थे.बताया गया कि चमेली ने ओमप्रकाश से शादी के लिए कई बार बात भी की, लेकिन आरोपी प्रेमी न तो स्वयं शादी के लिए तैयार होता था, और न ही अपनी प्रेमिका को किसी और से शादी करने देता था. इस बात को लेकर युवती बेहद परेशान रहा करती थी 29 जून को युवती अपने प्रेमी के घर गई तो उसने डांट फटकार कर उसे घर से भगा दिया, जिससे आहत और मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!