बालोद न्यूज़- शादी के सपने संजोए प्रेमिका ने प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगा ली. फांसी लगाकर प्रेमिका दूसरी दुनिया में चली गई, लेकिन अपने कृत्य के लिए अब प्रेमी दोषी साबित होने पर ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहेगा बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र जुंगेरा गुंडरा पारा में 30 जून को एक युवती की पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली थी. युवती की शिनाख्त चमेली के रूप में हुई. पुलिस ने जब जांच में जुटी तो पता चला युवती का गांव में ही रहने वाले ओमप्रकाश टेकाम के साथ बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और दोनों साथ में घूमते-फिरते थे.बताया गया कि चमेली ने ओमप्रकाश से शादी के लिए कई बार बात भी की, लेकिन आरोपी प्रेमी न तो स्वयं शादी के लिए तैयार होता था, और न ही अपनी प्रेमिका को किसी और से शादी करने देता था. इस बात को लेकर युवती बेहद परेशान रहा करती थी 29 जून को युवती अपने प्रेमी के घर गई तो उसने डांट फटकार कर उसे घर से भगा दिया, जिससे आहत और मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 29, 2026
सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन : नींबू काटकर बोले- बारिश रुक सकती है तो शायद गड्ढे भी भर जाएं
August 27, 2026
सतर्क रहने की दी सलाह जिला अस्पताल में घुसा भालू : आधी रात मच गई अफरा-तफरी, वन विभाग ने लोगों को
August 5, 2026
सरपंच के मकान से मिले लाखों रुपए कीमत के सागौन के चिरान और गोले, सरपंच पति के खिलाफ हो रही कार्रवाई
July 30, 2026
युवक की रॉड मारकर हत्या: पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
July 25, 2026
जांच में जुटी पुलिस कैंसर के दर्द पर ठगी का वार : चमत्कारी इलाज का झांसा देकर महिला के 13 लाख रुपये हड़पे
July 23, 2026
एक मिनट लेट आने की सजा: शिक्षक की पिटाई से छात्र के सिर पर आई चोट, केस दर्ज
July 23, 2026
भीषण सड़क हादसा: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
July 19, 2026
7 महीने बाद फिर खुली आरक्षक की मौत की फाइल : एसपी कार्यालय ने बालोद टीआई से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
May 28, 2026
28 मई 2026 // रोज 400-500 चमगादड़ नौतपा के प्रकोप से गंवा रहे जान, संख्या इतनी ज्यादा की पालिका उठाने में नाकाम…
October 8, 2025
बालोद: घर में मिली 70 वर्षीय वृद्धा की लाश, कान कटे और गले पर चोट के निशान, गहने गायब
Related Articles
देवर ने शादी से इंकार करने पर भाभी की हत्या
October 4, 2025


