छत्तीसगढरायपुर

भारत व न्यूजीलैंड एकदिवसीय मैच के टिकट आज मिलेंगे ऑनलाइन

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- भारत और न्यूजीलेंड के मध्य खेली जाने वाली 3 मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच स्थानीय वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को खेला जायेगा जिसके लिये दूसरी बार ऑनलाईन टिकट की बुकिंग दुबारा बुधवार की शाम से शुरू हो रही है यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मीडिया को जारी किये गये बयान में दी गई है।जानकारी में बताया गया है कि शासन के सहयोग से भारत व न्यूजीलैंड के मध्य खेले जाने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सभी तैयारियां को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जानकारी दी है कि इस मैच को देखने के लिये ऑनलाईन टिकट की बुकिंग 18 जनवरी को शाम 4 बजे से शुरू हो रही है ऐसे में मैच देखने के लिये टिकट से वंचित रह गये क्रिकेट प्रेमी दर्शक अपनी टिकट बुक  करा सकते हैं मैच खेलने के लिये दोनों टीमें 19 जनवरी की शाम को रायपुर पहुंचेंगी ।विमानतल से दोनों टीमें सीधे होटल कोर्टियाड मैरिट पहुंचेगी जहां उनके ठहराने की व्यवस्था की गई है।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जानकारी दी है कि  मैच की समाप्ति के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। इस पहले अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजन को लेकर सुरक्षा व स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम शासन व छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने किये हैं जिसके पालन की अपेक्षा संघ ने स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों से की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!