रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के आगामी बजट हेतु सुझाव के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी,महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान,ने बताया कि दिनांक 24 दिसम्बर 2022 को चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के आगामी बजट हेतु सुझाव के सम्बंध में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

पारवानी ने बताया कि प्रदेश के आगामी बजट हेतु सुझावों को लेकर दिनांक 28-11-2022 को चेंबर भवन में विभिन्न व्यापारिक-औद्योगिक संगठनो एवं पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई थी जिसमे आगामी बजट को लेकर संगठनो से प्राप्त सुझावों एवं मांगो के आधार पर ज्ञापन सौंपा गया जो निम्नानुसार हैंः-

:- होलसेल कॉरिडोर को मूर्त रूप प्रदान करने
:- संपत्तिकर (50ः) आधी करने
ऽ यूजर चार्ज व्यवहारिक किये जाने बाबत
:- बिजली बिल हाफ योजना में छोटे दुकानदारों को शामिल करने
:- मंडी शुल्क में जारी छूट को पूर्णतः रूप से लागु कराने
:- नियमितीकरण सरलीकरण अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्र को नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र से बाहर रखकर नई औद्योगिक नीति के तहत इंडस्ट्रीयल टाऊनशिप घोषित किया जावे प्रदेश के व्यापार के चहंमुखी विकास हेतु,रोजगार और राजस्व में वृद्धि हेतु सुझाव

:- यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था
:- सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे
:- बाजारों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
:- स्वच्छता हेतु विशेष प्रावधान
:- बाजारों में शौचालय व्यवस्था

पारवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि व्यापार एवं उद्योग के हित में आगामी बजट में उपरोक्त सुझावों को सम्मिलित करने सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!