रायपुरछत्तीसगढ

अगर कोई कुश्ती लड़ना चाहते है,हम भी अपनी माता के पुत्र हैं, हममें भी दम है:- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन सदन की शुरुआत हंगामे वाली रही। आज सदन में सबसे बड़ी बात ये रही कि कार्यवाही के दौरान दन में मंत्री मंत्री शिव डहरिया और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बीच धक्का मुक्की हुई।

इसके बाद दोनों पक्षों के वरिष्ठ विधायकों ने जैसे-तैसे माहौल को शांत करवाया। इसके बाद माहौल को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस पर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – अगर कोई कुश्ती लड़ना चाहते है तो हम तैयार हैं”, हम भी अपनी माता के पुत्र हैं, हममें भी दम है, ऐसे कोई चैलेंज करेगा तो उसे जवाब देना जानते हैं। वही मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- BJP ने अपना आपा खो दिया है, आरक्षण विधेयक के विरोध में विपक्ष हाथापाई तक आ गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!