रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री राजेश मूणत बताए रेप के आरोपी को बलात्कारी नहीं कहें तो क्या कहें

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत बताये 15 साल के मासूम अबोध आदिवासी बच्ची के साथ रेप गैंगरेप पॉक्सो एक्ट एवं जबरिया देह व्यापार में धकेलने के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम को बलात्कारी नहीं कहें तो क्या कहें भाजपा में बलात्कारियों के लिए बलात्कारी के जगह संस्कारी शब्द का इस्तेमाल होता होगा लेकिन देश में आम जनता तो रेपिस्ट को बलात्कारी ही कहती है और भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में रेप के आरोपी बलात्कारी ब्रह्मानंद नेताओ को टिकट देकर प्रदेश एवं देश की माता बहनों का अपमान किया है।

और अपराधियों को संरक्षण देने घिनौना काम किया प्रधानमंत्री जी के साथ बलात्कारी का फोटो लगाकर वोट मांगने वाले भाजपा नेताओ के संस्कार भानुप्रतापपुर की जनता देख ली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बलात्कारी ब्रह्मानंद नेताम ने जो अपराध किया है।

उसकी भाजपा व्याख्या करने के बजाए उस बलात्कारी नेताओं को झारखंड पुलिस को सौंपे और उस अबोध बालिका को न्याय दिलाने के लिए काम करें दुर्भाग्य की बात है भाजपा नेताओं में गैरत नाम की चीज बाकी नहीं रह गई है और वैसे भी भाजपा में जितना बड़ा अपराध उतना बड़ा पद मिलता है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को तो न्यायालय ने तड़ीपार घोषित किया था प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वैसे भी भाजपा का चरित्र नाम बदलने का है,

ऐसा लगता है कि भाजपा में आंतरिक संगठन स्तर पर अपराध और अपराधियों का नामकरण संस्कार कार्यक्रम चलाया जाता होगा इसीलिए बलात्कारी को बलात्कारी बोलने से भाजपा नेताओं को तकलीफ हो रही है राजेश मूणत को बताना चाहिए 36 हजार करोड़ के नान घोटाला के आरोपी को चावल चोर बोला जाए या भाजपा इसके लिए कुछ और शब्द का इस्तेमाल करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दमाद ने सरकारी डीकेएस अस्पताल को गिरवी रखा और घोटाला किया। इस घोटाले का भाजपा ने क्या नाम रखा है स्काईवाक घोटाला, एक्सप्रेसवे में घोटाला इसको भाजपा घोटाला मानती है कि भाजपा धंधा मानती है रमन मेडिकल स्टोर के नाम से पनामा में खुले खाता को भाजपा अभिषाक सिंह की तरक्की मानती है कि घोटाला मानती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!