रायपुरछत्तीसगढ

कैट सी.जी. चैप्टर ने व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया.

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एण्ड़ मिडिया डीलर एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक विधानी के नेतृत्व में कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया.

जिसमें प्रथम रजिस्ट्रेशन जेमिनी कम्प्यूटर के जुगल किशोर ने किया साथ ही मिलेनियम प्लाजा के 7 अन्य व्यापारियों ने अपना भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया दोशी एवं सिंह ने आगे बताया कि ई- कामर्स पोर्टल पर कैट द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को श्भारत ई -मार्ट पोर्टल श् शुरूआत की गई थी। जिसमे देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते है जो कि पूर्णतः निःशुल्क है इसमे व्यापारियों को किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना होगा.

भारत ई-मार्ट पोर्टल भारत के व्यापारियों का व्यापारियों के द्वारा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए, वाले मूल सिद्धांत पर आधारित है भारत ई-मार्ट पोर्टल में निर्माता से लेकर आखिरी उपभोक्ता तक की वर्तमान व्यवसाय पद्धति जो अभी ऑफलाइन में चल रही है का उसी प्रकार से एलेक्ट्रॉनिकीकरण किया गया है इससे जहाँ एक तरफ ऑनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा.

तो वही दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकाने 24 घंटे खुली रहेंगी कैट सी.जी. चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन ने बताया कि कैट देश के व्यापारियों का शीर्ष संगठन है जिसके साथ देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं.

जिनके जरिये कैट देश के 8 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह पूरे विश्व में सबसे बड़ी सप्लाई चेन है। कैट सी.जी. चैप्टर प्रदेश के सभी व्यापारियों से भारत ई-मार्ट पोर्टल में अपनी दुकान का पंजीयन करने की अपील करती है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!