रायपुरछत्तीसगढ

भारत जोडो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल लेकर शामिल होंगे पीसीसी चीप

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल लेकर जाएंगे. मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, राहुल गांधी की पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल लेकर शामिल होंगे. कल से हम जा रहे हैं. 26 और 27 को पदयात्रा में शामिल होकर संदेश देने का प्रयास करेंगे. सामाजिक सौहाद्र्र बने, इस उद्देश्य से पदयात्रा में 334 यात्री शामिल होंगे.

प्रदेश कांग्रेय अध्यक्ष मरकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ की नदियां एक जगह जाकर मिलती है. नदिया जब मिलती है तो एक हो जाती है. सामाजिक सौहाद्र बने, इस उद्देश्य से पदयात्रा में 334 यात्री शामिल होंगे. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कोई बसों में तो कोई फ्लाइट में जा रहे है. फिर सब 26 को एक जगह मिलेंगे.

भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर मोहन मरकाम ने कहा, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर जा रहे हैं. कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. पांचवा उपचुनाव भी हम जीतेंगे. भाजपा को कोई अच्छा उम्मीदवार नहीं मिला. नाबालिग बच्ची के साथ जिसने रेप की घटना को अंजाम दिया उसे प्रत्याशी बनाया है. इससे बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा सामने आता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!